निर्धारित दिन १८ अप्रैल को मैं शाम ६:०० बजे मोरिशस रेडियो स्टेशन पहुँच गया ऑर अरविन्द से मुलकात की ... वहां जा कर अरविन्द ने बताया कि यह कार्यक्रम संगीत के साथ खेल के बारे में बातचीत का कार्यक्रम है ... उन्होंने थोडा सा दिशा निर्देश भी दिया कि कैसे बात को आगे बढाना है ... अब तक मेरी नेर्वेस्नेस भी कम हो गई थी... सही ६:३० पर कार्यक्रम शुरू हुआ ... उन्होंने मेरा परिचय करवाया ऑर मैंने भी " हेल्लो मौरिस " कह कर सब सुनने वालो का अभिनन्दन किया ... करीब ४५ मिनट्स तक मैं कार्यक्रम में था जिस में हम ने भारत के क्रिकेट को ले कर लोगो की भावनाओं के बारे में , आई -पी -अल के बारे में , टी -२० क्रिकेट ऑर मौजूदा क्रिकेट टीम के बारे में बात की... समय कैसे गुजर गया पता ही नही चला ...
अरविन्द ने सहायक - संचालक नीतिश ने कार्यक्रम में मेरी पसंद के कुछ गाने भी चलाए जिस में से आशिकी फ़िल्म का " धीरे धीरे से मेरी जिन्दगी में आना " ये गाना मैंने अपनी बेगम - साहिबा के लिए चल वाया ...
वास्तव में एक अनूठा अनुभव था ये ... वशिष्ट ऑर अरविन्द को बहुत बहुत शुक्रिया ये अवसर देने के लिए ...



